गिरिराज सिंह ने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
“बेगूसराय के पचंबा रोड स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में समर्थ योजना का शुभारंभ“
बेगूसराय के पचंबा रोड पर स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में समर्थ योजना का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं को वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि समर्थ योजना से स्थानीय युवा कौशल प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगे, साथ ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
