शाहजहांपुर में वृक्षारोपण अभियान से गूंजा सरदार पटेल पार्क

शाहजहांपुर के आवास विकास क्षेत्र, बरेली मोड़ स्थित सरदार पटेल एवं विश्वकर्मा पार्क में आज नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में करीब 80 पौधे रोपे गए। मंत्री ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एक व्यक्ति एक वृक्ष न केवल प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए उपहार भी है।”

मंत्री ने कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित अटल पार्क का भी निरीक्षण किया और पार्क के रखरखाव को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस आयोजन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, राजकमल वाजपेयी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधारोपण में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और शहरी हरियाली को प्रोत्साहित करना था। नगर निगम ने पार्कों को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all
घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all