रूस के कजान में ड्रोन हमला: कई इमारतों पर टकराए ड्रोन, 9/11 जैसे हालात
“रूस के कजान में बड़ा ड्रोन हमला, कई इमारतों में धमाके और आग“
रूस के कजान शहर में एक बड़े ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कई बहुमंजिला इमारतों से ड्रोन्स टकराए, जिससे धमाके हुए और आग लग गई।
हमले की तुलना अमेरिका में 2001 के 11 सितंबर के हमले से की जा रही है। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान की सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ड्रोन के रिहायशी इमारतों से टकराने और धमाकों के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
