अपना शहर चुनेभारत

जिलाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री कार्य निरीक्षण किया

“जिलाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया”

जिलाधिकारी ने किसान रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जागरूक किया जाए।

तहसीलदार बदलापुर को निर्देश दिया गया कि संबंधित ग्राम पंचायत में चल रहे किसान रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की स्थिति से अवगत कराएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाaए। साथ ही, पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले दिन कैंप आयोजित कर किसानों का ई-केवाईसी कराया जाए और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को गति दी जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *