अपना शहर चुनेभारत

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाईकला में सरकारी भूमि करवाई गई अतिक्रमणमुक्त


ब्यावर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजस्व ग्राम नाईकला, पटवार मंडल नाईकला में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत और तहसीलदार हनुत सिंह के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, खसरा संख्या 2377, किस्म दांती वाली भूमि पर गिरधारी सिंह पुत्र रोड़ सिंह रावत एवं प्रताप सिंह पुत्र गिरधारी सिंह रावत द्वारा लगभग आधे बीघे क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने पत्थर डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था और एक कमरा भी बना लिया था।

तहसीलदार के आदेश पर पटवारी दिनेश बिश्नोई और गिरदावर छगनलाल की निगरानी में ग्राम पंचायत के सहयोग से जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया। मौके से हटाए गए निर्माण सामग्री को ग्राम पंचायत नाईकला के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि सरकारी संसाधनों की रक्षा हेतु किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *