अपना शहर चुनेभारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर प्रहार : “हमारे कितने विमान गिरे पूछा, दुश्मन के कितने गिराए यह कभी नहीं पूछा”

“ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमा-गरम बहस: राजनाथ सिंह ने विपक्ष को घेरा”


लोकसभा में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष, खासकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा यह पूछा कि पाकिस्तान ने हमारे कितने विमान गिराए, लेकिन कभी यह नहीं पूछा कि भारत ने कितने दुश्मन विमान मार गिराए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सवाल जरूर पूछे जाएं, लेकिन राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा, “जब लक्ष्य बड़े हों, तो छोटे मुद्दों में उलझना नहीं चाहिए।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो उसने सरकार से सार्थक और तथ्यपरक सवाल किए थे। इसके विपरीत, उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में विपक्ष केवल नकारात्मकता फैलाने में लगा है।

राजनाथ सिंह ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सैनिकों की चिंता प्राथमिकता थी, न कि केवल हथियारों की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, तब वाजपेयी ने संसद में सत्ता पक्ष और नेतृत्व की खुलकर सराहना की थी।

रक्षा मंत्री ने विपक्ष को कटाक्ष के अंदाज़ में कहा, “परीक्षा में परिणाम मायने रखता है, यह नहीं कि छात्र की पेंसिल टूटी थी या नहीं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक निर्णायक और सफल अभियान था और विपक्ष को उसमें केवल कमियां नहीं तलाशनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *