वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई जारी, सिब्बल और सिंघवी ने रखी दलीलें

नई दिल्ली — वक्फ अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई जारी रही, जिसमें मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। यह मामला देशभर में मौजूद लाखों वक्फ संपत्तियों की वैधता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मूलभूत अधिकारों से संबंधित है।

सिब्बल ने अनुच्छेद 26 का दिया हवाला

याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस की शुरुआत वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने की। उन्होंने अनुच्छेद 26 का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति जन्म से मुस्लिम है, तो उसे यह साबित करने की आवश्यकता क्यों होनी चाहिए कि वह पिछले पांच वर्षों से इस्लाम का पालन कर रहा है, सिर्फ इसलिए कि वह वक्फ संपत्ति घोषित करना चाहता है? उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पर्सनल लॉ लागू होना चाहिए।

इस पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा, “अनुच्छेद 26 एक धर्मनिरपेक्ष प्रावधान है और यह सभी धर्मों व समुदायों पर समान रूप से लागू होता है।”

देशभर में चार लाख से अधिक वक्फ बाई यूजर संपत्तियां

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने तर्क में बताया कि देश में लगभग 8 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से 4 लाख से अधिक ‘वक्फ बाई यूजर’ के रूप में दर्ज हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि संशोधित वक्फ अधिनियम के बाद इन संपत्तियों पर कानूनी संकट खड़ा हो गया है।

सिंघवी ने यह भी कहा कि ऐसी अटकलें तक लगाई जा रही हैं कि संसद भवन की जमीन भी वक्फ घोषित की गई है। उन्होंने अदालत से मांग की कि जब तक इस मामले पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक संशोधन लागू न किया जाए।

धारा 3(आर) पर सवाल

अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने वक्फ अधिनियम की धारा 3(आर) के तीन पहलुओं पर कोर्ट का ध्यान खींचा। खासकर यह बिंदु उठाया कि यदि ‘इस्लाम का पालन’ करना किसी संपत्ति को वक्फ घोषित करने के लिए जरूरी शर्त है, तो इससे नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने इस प्रावधान को संविधान की दृष्टि से अस्पष्ट बताया।

सीजेआई की पूर्व की टिप्पणी

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपनी टिप्पणी में कहा कि जब वे दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यरत थे, तब उन्हें भी यह बताया गया था कि जिस जमीन पर वे कार्य कर रहे हैं, वह वक्फ संपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम यह नहीं कह रहे कि सभी ‘वक्फ बाई यूजर’ संपत्तियां अवैध हैं, लेकिन इनकी जांच आवश्यक है।”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all