अपना शहर चुनेभारत

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित आवासीय संस्कृत भाषा शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आवासीय संस्कृत भाषा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा दिनांक 02 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक संचालित आवासीय संस्कृत भाषा शिक्षक प्रशिक्षण का समापन संस्थान के प्रेक्षागृह में किया गया। समापन सत्र में संस्थान के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों, श्रोताओं और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना और इसे घर-घर की भाषा बनाना है। इसके साथ ही संस्कृत को एक आम बोल-चाल की भाषा के रूप में प्रसार करना और संस्कृत एवं संस्कृति के प्रति नवचेतना का संचार करना भी इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था।

संस्थान द्वारा सरल संस्कृत संभाषण योजना को ऑनलाईन मिस्डकॉल योजना और ऑफलाइन गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, योग और पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि संस्कृत प्रेमियों और छात्रों को और अधिक अवसर मिल सकें।

इस आवासीय संस्कृत भाषा शिक्षक प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 75 प्रतिभागियों (महिला और पुरुष) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, ये प्रतिभागी अपने-अपने जनपदों में संस्कृत संवाद को बढ़ावा देंगे। समापन सत्र में, महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने संस्कृत में एक लघु नाटक का प्रस्तुतिकरण भी किया। सभी प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का समन्वय श्री धीरज मैठाणी, श्री अनिल गौतम और श्रीमती राधा शर्मा द्वारा किया गया,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *