दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, कोहरे का अलर्ट जारी
“दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है”
4 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर को तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 16 दिसंबर के बाद घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बर्फीली हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और अधिक महसूस किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में साफ नजर आ रहा है।
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को गिरा रही हैं, जिससे सर्दी तेज हो रही है। इसके अलावा, साफ आसमान के कारण भी तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि घने कोहरे और बढ़ती ठंड के लिए सतर्क रहें। खासतौर पर सुबह और रात के समय बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
