अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया दु:ख
“अहमदाबाद विमान हादसे पर बिहार के नेताओं ने जताया शोक”
गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडियन और 7 पुर्तगाली नागरिक भी शामिल थे। हादसे की जानकारी मिलते ही देशभर से शोक संवेदनाएं आने लगीं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की।
सरकारी स्तर पर भी हादसे की जांच शुरू हो चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। यात्रियों की पहचान और स्थिति को लेकर एयरलाइन और स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित अपडेट दिया जा रहा है।
