अपना शहर चुनेभारत

मयाड घाटी में बादल फटने से भारी तबाही, तीन पुल बहे, कई गांवों का संपर्क टूटा

मयाड घाटी में बादल फटने से भारी तबाही

मयाड घाटी में बादल फटने से करपट, चंगुट, तिगरेट और उडगोस गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। इस आपदा में तीन पुल बह जाने से उदयपुर का मयाड घाटी से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

बाढ़ में लगभग 40 से 50 बीघा कृषि भूमि, जिसमें आलू, गोभी और मटर की फसलें थीं, नष्ट हो गईं। कई मकानों को आंशिक या पूर्ण क्षति पहुंची है। जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, जबकि प्रभावित ग्रामीण सरकार से राहत और पुनर्वास की उम्मीद कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *