अपना शहर चुनेभारत

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

वरिष्ठ पत्रकार मधुकर खेर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 21 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. मधुकर खेर का हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता में योगदान अमूल्य है और उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मधुकर खेर की लेखनी केवल समाचारों तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह जनचेतना और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने का माध्यम भी बनी। उन्होंने पत्रकारिता को एक नई दिशा दी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

श्री साय ने कहा कि स्व. खेर का समर्पण और पत्रकारिता की विरासत आज भी नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *