छत्तीसगढ़: 1-1 लाख के इनामी तीन माओवादियों ने किया सरेंडर
“छत्तीसगढ़: गरियाबंद में 1-1 लाख के इनामी तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण“
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलवाद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 1-1 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी – नागेश कवासी, जैनी मडकम और मनीला कवासी – ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी डीजीएन डिवीजन और ओडिशा स्टेट कमेटी से जुड़े हुए थे और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।
राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर अब मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
