अपना शहर चुनेभारत

छतरपुर- जिला प्रशासन की अपील सावधानी में ही सुरक्षा

“जिले में भारी बारिश से कई मार्ग बाधित, प्रशासन ने की सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम”

जिले में लगातार अत्यधिक बारिश के कारण कई सड़क मार्गों और पुलों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे पैदल और वाहन चालकों को इन मार्गों से न गुजरने की सलाह दी गई है।

प्रशासन सतर्क, निरीक्षण जारी

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर सभी विकासखंडों में राजस्व अधिकारी लगातार सड़कों और पुलों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां जलभराव की स्थिति गंभीर है, वहां बैरिकेडिंग करके मार्गों को बंद किया गया है। कोटवारों की ड्यूटी भी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है ताकि लोगों को समय पर सूचना दी जा सके।


प्रमुख प्रभावित क्षेत्र और मार्ग:

  • गौरिहार अनुभाग
    • बारीगढ़-गौरिहार मार्ग: बलरामपुर ग्राम में खेल नदी पुल पर पानी, बैरिकेडिंग की गई
    • गौरिहार-मतौंध मार्ग: ग्राम खड्डी में पुल के नीचे से पानी बह रहा है
    • सरबई-बांदा मार्ग: केन नदी पुल से नीचे बहाव, आवागमन सामान्य
  • लवकुशनगर व चंदला:
    • बारिश सामान्य, कोई विशेष नुकसान नहीं
  • बड़ामलहरा और घुवारा:
    • स्थिति सामान्य, गरखुआँ पुल पर पानी, मार्ग बंद
  • ढडौरा-बुडेरा मार्ग:
    • नाला अस्थायी रूप से बंद
  • बिजावर क्षेत्र:
    • गुलगंज-कुर्रा मार्गझमटुली-सटई मार्ग बंद
  • ग्राम पनागर:
    • जलभराव की स्थिति में निकासी कार्य कराया गया
  • नौगांव क्षेत्र:
    • नेगुवां पुल पर पानी, राजस्व और होमगार्ड टीम तैनात
    • पिपरी रिपटा मार्ग: बेरिकेडिंग की गई
    • ग्राम बंचोरा: निरीक्षण किया गया, स्थिति सामान्य
  • छतरपुर:
    • सौरा तालाब: जलस्तर बढ़ने पर निकासी कराई गई
    • ग्राम पिड़पा: सिंगाड़ी नदी उफान पर, आवागमन निषेध
    • ग्राम हतना-पठापुर मार्ग: उर्मिल नदी के तेज बहाव से मार्ग अवरुद्ध
    • ईशानगर-बौड़ा मार्ग: रास्ता प्रतिबंधित
  • राजनगर:
    • रनेह फॉल रोड की पुलिया पर पानी, मार्ग बंद
    • रनगुआ-सिलोन मार्गचंद्रनगर-राजगढ़ मार्ग: अवरुद्ध
  • बक्सवाहा:
    • ग्राम बम्होरी पुलिया पर पानी, बैरिकेडिंग की गई

प्रशासन ने स्थापित किया बाढ़ नियंत्रण कक्ष

जिले में बाढ़ या आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने एक बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए फ़ोन नंबर: 07682-245376 पर संपर्क किया जा सकता है।


अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी जलमग्न या जोखिमपूर्ण रास्तों से

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *