संभल की चंदौसी में अवैध निर्माण पर फिर चला बुलडोजर
“चंदौसी में सीओ ऑफिस के सामने बुलडोजर की कार्रवाई, पांच दुकानों को किया गया ध्वस्त“
आज जनपद संभल के चंदौसी में सीओ ऑफिस के सामने एक बार फिर बुलडोजर गरजा। यह कार्रवाई विनिमय क्षेत्र से नक्शा न पास कराने पर की गई है, जिसमें पांच दुकानों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह संपत्ति विनिमय क्षेत्र में स्थित है, और पहले एसडीएम ने यहां से अवैध कब्जा हटवाया था।
बावजूद इसके, इन लोगों ने बिना परमिशन के फिर से कब्जा कर लिया। एसडीएम कोर्ट से इन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस कारण आज डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।
