- 0
- 3 words
“विधानसभा उपचुनाव की जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों की जीत: सूर्य प्रताप शाही“
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और रामराज के प्रयासों की सफलता बताया। उन्होंने मिल्कीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सबसे पहले उन्हें समर्पित है।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह नतीजा उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो सनातन धर्म पर कटाक्ष करते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का ज़िक्र करते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव का परिणाम 2027 के चुनाव का संदेश है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।
विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की सेवा और विकास कार्यों को और गति देने का अवसर है।