अपना शहर चुनेभारत

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

शाहजहांपुर में युवक को तीन बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सिंगहा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव निवासी युवक बीकेएस को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है और इलाके में सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *