भोपाल – मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो गई है
“मध्यप्रदेश में शनिवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो गई है“
मध्यप्रदेश में शनिवार से गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इस दौरान गेहूं खरीदी की सरकारी नीति जारी की है। सरकार के अनुसार, 15 मार्च से 5 मई तक गेहूं की खरीदी की जाएगी। किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी।
इस बार गेहूं की खरीदी मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों से 15 मार्च से शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 17 मार्च से खरीदी की प्रक्रिया आरंभ होगी।
इसके साथ ही, सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस का भी ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक, इस वर्ष गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये है और 175 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार की ओर से बोनस दिया जाएगा। इस तरह, किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
