भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल विद्यार्थी को करेंगे लैपटॉप वितरित
“भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई को करेंगे प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप वितरित“
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 4 जुलाई को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग की इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे वे लैपटॉप खरीद सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि यह योजना विद्यार्थियों को डिजिटल युग के लिए तैयार करने और उनकी शिक्षा में तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
