- 0
- 5 words
“बद्दी: बाहरी राज्य के कामगारों के लिए पंजीकरण और वेरिफिकेशन अनिवार्य”
बद्दी, बरोटीवाला और मानपुरा क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले कामगारों और व्यवसायिक गतिविधियों में लगे लोगों के लिए प्रशासन ने पंजीकरण और वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।
एसडीएम विवेक महाजन ने क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रवासी लोगों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बद्दी से भी इस प्रक्रिया में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह पंजीकरण और वेरिफिकेशन बाहरी राज्यों से आने वाले कामगारों, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों, किरायेदारों, स्वरोजगार में लगे लोगों और उद्योगों में काम करने वाले व्यक्तियों पर लागू होगा। यह प्रक्रिया आधार कार्ड और पहचान पत्र के माध्यम से की जाएगी।
इस कदम से पुलिस और प्रशासन के पास बाहरी राज्य के लोगों की एक संगठित सूची तैयार होगी। इसका उपयोग न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में किया जाएगा, बल्कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने और अन्य प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।