अपना शहर चुनेभारत

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बेबी रानी मौर्य का सपा पर निशाना, कहा – वोट बैंक के लिए पत्नी के अपमान पर भी खामोश अखिलेश

सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर बेबी रानी मौर्य का विरोध, अखिलेश यादव की चुप्पी पर उठाए सवाल


दिल्ली निवासी और एनडीए सांसद मौलाना साजिद रशीद द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, “वोट बैंक की राजनीति के चलते वे अपनी ही पत्नी के अपमान पर मौन हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” मौर्य ने आगे कहा कि भाजपा में हर मां-बेटी का सम्मान सर्वोपरि है और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा करने पर बधाई भी दी। उन्होंने योगी सरकार के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।

प्रमुख बाइट:
बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश:
“एक महिला सांसद के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है। अखिलेश यादव की चुप्पी दुखद है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *