अपना शहर चुनेभारत

श्रमिकों के कल्याण के लिए 27 मार्च से लगेंगे जागरूकता शिविर

मंडी जिले में श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन

मंडी जिले में श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्रमिक कल्याण अधिकारी मंडी, अनिल ठाकुर ने दी।

इन जागरूकता शिविरों की अध्यक्षता राज्य भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर करेंगे। अनिल ठाकुर ने बताया कि यह शिविर 27 मार्च को रिवालसर, 28 मार्च को पंडोह और 29 मार्च को चेैलचौक में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्र के श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *