अपना शहर चुनेभारत

अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: निकिता के घर पर नोटिस चस्पा, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: बंगलुरू पुलिस ने निकिता के घर पर चस्पा किया नोटिस, तीन दिन में तलब

देश के चर्चित सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले की जांच के सिलसिले में बंगलुरू पुलिस शुक्रवार को जौनपुर पहुंची। पुलिस ने डाक बंगले स्थित निकिता के ताऊ के घर और ढालगर टोला स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया।

नोटिस के अनुसार, निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलुरू के मराठल्ली पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।

बंगलुरू पुलिस की टीम ने नोटिस चस्पा करने के बाद कोतवाली पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इसके बाद टीम ने दीवानी न्यायालय जाकर मामले से जुड़ी पत्रावली का भी अवलोकन करने की योजना बनाई।

कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने जानकारी दी कि यदि बंगलुरू पुलिस गिरफ्तारी की मांग करती है तो कार्रवाई के लिए दबिश दी जाएगी। पांच पन्नों का यह नोटिस निकिता के घरों पर चस्पा किया गया है, जिसमें तीन दिन के भीतर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर बयान देने का निर्देश है।

इस कार्रवाई के बाद से मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं और पुलिस की जांच प्रक्रिया तेज हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *