मिंजर मेले में सेना भर्ती सूचना स्टॉल, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


चंबा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती से जुड़ी जानकारी देने के उद्देश्य से आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर द्वारा एक विशेष सूचना स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल 26 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक मेले में जारी रहेगा।

इस पहल में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा का भी सहयोग रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय ने जानकारी दी कि इस स्टॉल के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती प्रक्रियाओं, योग्यता मानदंड, शारीरिक एवं लिखित परीक्षाओं की तैयारी, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य संबंधित जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह स्टॉल न केवल युवाओं को सेना में भर्ती की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित करेगा। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस और सैनिक कल्याण कार्यालय की यह संयुक्त पहल युवाओं के भविष्य निर्माण और देशभक्ति की भावना को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर नई रणनीति: सांप-मगरमच्छ से घुसपैठ रोकने की तैयारी

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति पर चर्चा हो रही है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) उन इलाकों...

Read out all

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all