सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैंन 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए पंजीकरण विंडों खोली
“अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, युवाओं से आवेदन की अपील“
मार्च 25, कुल्लू – भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी (हिमाचल प्रदेश) ने जानकारी दी है कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीती जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, और टेक्निकल ट्रेडमैंन के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए है।
उन्हें यह भी बताया कि हर साल भर्ती के अंतिम दिनों में आवेदन की संख्या बढ़ने के कारण वेबसाइट पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे युवाओं को आवेदन में परेशानी होती है। इसलिए, उन्होंने सभी युवाओं से समय रहते www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके आवेदन करने की अपील की। यदि किसी उम्मीदवार को फॉर्म सबमिट करने में कोई समस्या आती है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो लिंक के माध्यम से पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।
इसके साथ ही, उपायुक्त जिला कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने भी जिले के युवाओं से आग्रह किया है कि वे नशे से दूर रहकर अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें और भर्ती में सक्रिय रूप से भाग लें।
