अपना शहर चुनेभारत

दो दिवसीय हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रवास पर रहेंगे अनुराग ठाकुर: राकेश ठाकुर

मार्च 03, हमीरपुर: अनुराग ठाकुर का दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र प्रवास

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत 4 और 5 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कई उद्घाटन और निरीक्षण कार्य करेंगे।

4 मार्च का कार्यक्रम:

  • सुबह 11 बजे जिला बिलासपुर के भरोली कलां में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे।
  • दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत सलवाड़ में जनता से संवाद करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे लुहनू में रेलवे द्वारा निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे।
  • शाम 6:30 बजे सुंगार्ड, भोरंज (जिला हमीरपुर) में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

5 मार्च का कार्यक्रम:

  • सुबह 10 बजे अवाहदेवी, जिला हमीरपुर में एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन करेंगे।

यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने साझा की। अनुराग ठाकुर के इस प्रवास से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *