अपना शहर चुनेभारत

कृषि मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की वित्तीय भौतिक प्रगति की समीक्षा

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को कृषि भवन के सभागार में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के कृषि कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की योजना/कार्यक्रमवार समीक्षा की। इस बैठक में कृषि विभाग द्वारा लक्षित भौतिक और वित्तीय प्रगति को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिन जनपदों में कार्यों की प्रगति प्रदेश के औसत से कम रही, उन्हें चेतावनी दी गई और निर्देशित किया गया कि 3 दिन के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

कृषि मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 110.84 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी कीं। इसके साथ ही, कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया कि मंडलवार नोडल अधिकारी नामित करें और उन्हें नियमित रूप से जनपदों में भेजकर कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी कराई जाए।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश का विकास किसानों के हित में ही निर्भर करता है। इसलिए किसानों की कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को फील्ड-डे, गोष्ठियां, प्रदर्शनी, मेलों और रैलियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाना जरूरी है। इस प्रयास से प्रदेश का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित 01 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

प्रमुख सचिव कृषि श्री रविंद्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित लाभार्थियों की सूची कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे प्रदेश स्तर के अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर सकें। योजनाधिकारी से यह भी कहा गया कि वे समय-समय पर जनपदों का भ्रमण कर अपनी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें।

इस बैठक में कृषि सचिव श्री इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव श्री ओ.पी. वर्मा, कृषि निदेशक श्री जितेन्द्र सिंह तोमर, निदेशक कृषि सांख्यिकी और फसल बीमा श्रीमती सुमिता सिंह और अन्य योजनाधिकारी भी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *