भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर मेगा मॉक एक्सरसाइज की वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रदेशभर में आगामी 6 जून, 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज (वृहद पूर्वाभ्यास) की तैयारियों के तहत आज मंडी जिला में एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में यह बैठक उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से आयोजित की गई, जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि यह अभ्यास प्रदेश के सभी जिलों सहित मंडी जिले में भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जांच और उसे बेहतर बनाना है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 3 जून को एक टेबल टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित विभागों की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सशस्त्र बलों, आपदा मित्र, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, गृह रक्षक और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी।

पूर्वाभ्यास के दौरान यह आकलन किया जाएगा कि भूकंप के बाद शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, व्यापारिक परिसरों, सड़कों, भवनों और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के बाद राहत कार्य कैसे संचालित किए जाएं।

उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें और अभ्यास से पहले सभी जरूरी संसाधनों, उपकरणों और मशीनरी की समय पर जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से इस अभियान में भाग लें, ताकि आपदा के समय वास्तविक स्थितियों का सामना प्रभावी रूप से किया जा सके।

इस समन्वय बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सशस्त्र सेनाओं, आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एएसपी सागर चंद्र, एसडीएम सदर रूपिंदर कौर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all