भारतीय मनोरंजन उद्योग में संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने के लिए CineNow Investment ने बड़ी योजना तैयार की है। CineNow का लक्ष्य अगले छह वर्षों में 30 से अधिक फिल्मों में करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करना है। कंपनी हिंदी के साथ मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अवसर तलाश रही है।
CineNow Investment के लिए इंडस्ट्री लीडर्स साथ आए
CineNow ने Investment Committee, India Council और leadership team में फिल्म, मीडिया, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट सेक्टर के अनुभवी लोगों को शामिल किया है। इनमें Sameer Nair, Neha Kaul, Jaideep Sahni, Aashish Singh, Abhay Sinha और Oscar विजेता साउंड डिजाइनर Dr. Resul Pookutty जैसे नाम शामिल हैं। Siddharth Roy Kapur CineNow के Principal Advisor हैं, जबकि Rohit Dalmia Chairman & Managing Director हैं। CineNow Investment के तहत फिल्मों का चयन केवल क्रिएटिव कंटेंट के आधार पर नहीं होगा। कंपनी commercial potential, audience opportunity, production economics, distribution prospects और long-term IP value का भी आकलन करेगी। कंपनी theatrical release के अलावा streaming, international distribution, music, licensing और दूसरे अधिकारों से लंबी अवधि की वैल्यू बनाने पर फोकस करेगी। CineNow मनोरंजन क्षेत्र में tokenisation आधारित मॉडल की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है। इसका उद्देश्य निवेश प्रक्रिया में liquidity, transparency और accessibility को बेहतर बनाना है।
Abhishek Gautam | Vishwas Prakash
FAQ
CineNow कितनी फिल्मों में निवेश करने की योजना बना रहा है?
कंपनी छह वर्षों में 30 से अधिक फिल्मों में निवेश का लक्ष्य लेकर चल रही है।
CineNow का कुल प्रस्तावित निवेश कितना है?
CineNow का लक्ष्य करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पूंजी लगाने का है।

