- 0
- 3 words
“सृजन की अभिव्यक्ति: सोभा सिंह की 124वीं जयंती पर कला प्रदर्शनी का आयोजन“
पालमपुर के सोभा सिंह स्मारक कला सोसायटी में सुप्रसिद्ध चित्रकार सोभा सिंह की 124वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कला आयोजन ‘सृजन की अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सोसायटी के अध्यक्ष के. जी. बुटेल ने किया।
कार्यक्रम में लगभग साठ विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिपनप्रीत कौर और सुखदीप कौर ने लाइव पेंटिंग बनाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं रूपिंदरजीत कौर के निर्देशन में नाटक “अंधी माई का सपना” मंचित किया गया।
सुखजीत कौर और उनकी टीम की संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। नवदीप और दिया ने सोभा सिंह के जीवन और कला यात्रा पर अपने विचार साझा किए।
सोसायटी के महासचिव डॉ. हृदय पाल सिंह ने बताया कि सोभा सिंह द्वारा लिखे और प्राप्त पत्रों का एक विशेष संकलन अगले वर्ष प्रकाशित किया जाएगा। इन पत्रों को पाँच प्रमुख विषयों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें से कई को सोभा सिंह संग्रहालय में प्रदर्शित भी किया गया है।
इस आयोजन का उद्देश्य युवा कलाकारों को सोभा सिंह की प्रमुख कृतियों की प्रेरणा, विचारधारा और उनकी कला के सामाजिक पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान करना था।