डिजिटल भारत का नया रिकॉर्ड: इंटरनेट यूज़र्स की संख्या 100 करोड़ के पार
“ब्रॉडबैंड ग्रोथ: भारत में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स 1 अरब के पार“
भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 जून 2025 तक 1,002.85 मिलियन (100 करोड़ से अधिक) हो गई है, जो मार्च की तुलना में 3.48% की बढ़त दर्शाती है। यह जानकारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट में दी गई।
- कनेक्शन का बंटवारा:
- 4.47 करोड़ वायर्ड इंटरनेट यूजर्स
- 95.81 करोड़ वायरलेस इंटरनेट यूजर्स
- ब्रॉडबैंड बनाम नैरोबैंड:
- ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 3.77% बढ़कर 979.71 मिलियन
- नैरोबैंड सब्सक्राइबर्स घटकर 23.14 मिलियन
- टेलीफोन और टेलीडेंसिटी:
- कुल टेलीफोन ग्राहक 1,218.36 मिलियन (1.46% वृद्धि)
- टेलीडेंसिटी 86.09% (पिछली तिमाही 85.04%)
- शहरी बनाम ग्रामीण इंटरनेट ग्राहक:
- शहरी: 57.94 करोड़
- ग्रामीण: 42.33 करोड़
- वायरलेस सेवाओं के आंकड़े:
- औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU): ₹186.62 प्रति माह
- औसत उपयोग मिनट (MoU): 16.76 घंटे प्रति माह
- टेलीकॉम सेक्टर राजस्व:
- सकल राजस्व: ₹96,646 करोड़ (तिमाही में 1.63% गिरावट, सालाना 12.34% बढ़त)
- समायोजित सकल राजस्व: ₹81,325 करोड़ (तिमाही में 2.65% वृद्धि)
- एक्सेस सेवाओं का योगदान: 83.62%
- लाइसेंस और फीस:
- लाइसेंस शुल्क: ₹6,506 करोड़ (2.63% वृद्धि)
- पास-थ्रू शुल्क: ₹10,457 करोड़ (19.45% गिरावट)
- सैटेलाइट टीवी चैनल:
- एमआईबी ने 912 निजी चैनलों को अनुमति दी
- भारत में डाउनलिंकिंग के लिए उपलब्ध चैनल: 902
- पे टीवी चैनल: 333
इन आंकड़ों से साफ है कि भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी तेज़ी से बढ़ रही है और ब्रॉडबैंड ग्रोथ ने देश को 1 अरब इंटरनेट सब्सक्राइबर्स वाले क्लब में शामिल कर दिया है।
