“पारंपरिक पशुपालन सैक्टर में आधुनिक तकनीक से बढ़ेगा रोजगार: उपायुक्त अमरजीत सिंह”


उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि पशुपालन जैसे पारंपरिक सैक्टर में रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक से और भी मजबूत किया जा सकता है। वीरवार को आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन के आधुनिकीकरण से ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती मिलेगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि पशुपालन विभाग, किसान और पशुपालक इस दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पशु चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन, नस्ल सुधार, दुग्ध विपणन, दुग्ध सहकारी सभाओं की स्थापना, चारे की समस्या के समाधान और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को लेकर एक समग्र रिपोर्ट तैयार करें।

इस रिपोर्ट में कृषि, बागवानी, वन, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, उद्योग, सहकारिता विभाग, मिल्क फैडरेशन, स्वयं सहायता समूहों और गौसदनों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

कार्यशाला में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र कतना ने जिले की संभावनाओं पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, मिल्क फैडरेशन की अधिकारी सुनीता कुमारी, अन्य विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील पशुपालक अनिल कुमार और तरसेम चंद भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all
घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all