विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए शोध को बढ़ावा जरुरी: महावीर सिंह

“हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में खुले पांच नए शोध केंद्र, कुलपति ने बताया शोध का महत्व“

जुलाई 22, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति और रैंकिंग में सुधार के लिए उच्च कोटि के शोध कार्य को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आज पांच नए शोध केंद्रों की स्थापना की गई है, जो एक सुविचारित पहल का परिणाम हैं। इन केंद्रों से आने वाले समय में सार्थक और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजेश आहूजा, गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग से कर्नल मनोरम यादव, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के डॉ. सिराज किरमानी, राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ. सुमित गोयल तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के गणेश नारायण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुलपति ने कहा कि ये शोध केंद्र विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *