अपना शहर चुनेभारत

40 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय होंगे संविलियन

छात्र संख्या कम होने पर 49 विद्यालयों का होगा विलय

कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संविलियन विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 40 से कम है, उन्हें दो दिन के भीतर नजदीकी विद्यालयों में समाहित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी राजस्व ग्राम में यदि दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं, तो उनमें से एक को विलयित कर शेष विद्यालय में छात्रों का समायोजन किया जाए, ताकि संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो सके।

पहले चरण में 49 विद्यालयों का होगा विलय

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 49 विद्यालयों को अन्य विद्यालयों में मिलाया जाएगा। इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालयों के संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *