अपना शहर चुनेभारत

विश्व धरोहर उत्सव में मुख्यातिथि होंगे मंत्री राजेश धर्माणी

“ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में विश्व धरोहर उत्सव-2025 का आयोजन”


ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मिली प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में “विश्व धरोहर उत्सव-2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वन्यजीव विंग, हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

यह उत्सव 25 जून को नेचर लर्निंग सेंटर, देहुरी, साइरोपा, बंजार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता की महत्ता तथा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों की भागीदारी के साथ यह उत्सव एक महत्वपूर्ण शैक्षिक और प्रेरणादायक अवसर बनेगा।Tools

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *