बेगूसराय के बलिया में बनेगा नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मुजफ्फरपुर में वाणिज्य कर विभाग का बनेगा जी+3 आवासीय भवन
“बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स और आवासीय भवन बनेगा“
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल में एक नया न्यायालय परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) और न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 6.049 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए 28.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही, मुजफ्फरपुर में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के लिए जी+3 (ग्राउंड प्लस थ्री) संरचना वाले आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 6.05 करोड़ रुपये होगी। ये निर्माण कार्य राज्य सरकार की बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा रहे हैं।
