बिहार की मशहूर मिथिला लीची ने निर्यात का बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में 108 फीसदी की हुई वृद्धि
“मिथिला लीची ने रचा नया कीर्तिमान, निर्यात में 108% की बढ़ोतर”
बिहार की प्रसिद्ध मिथिला लीची ने इस वर्ष निर्यात के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। देश के विभिन्न शहरों में कुल 250 टन लीची का निर्यात किया गया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 108 प्रतिशत अधिक है।
इस उपलब्धि में दरभंगा एयरपोर्ट की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिसने लीची को तेज़ी से देशभर में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मिथिला की यह मीठी सौगात अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हो चुकी है।
