“छिंदवाड़ा में 1067 भारिया परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के घर”


मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 1067 भारिया जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु शुरू की गई इस योजना को राज्य में शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा।

इस योजना के तहत छिंदवाड़ा जिले को 5825 आवासों का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें चौरई, हर्रई, तामिया, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और परासिया के दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत भारिया समुदाय को लाभ पहुंचाया गया।

इन क्षेत्रों की भौगोलिक कठिनाइयों और निर्माण सामग्री की अधिक कीमत के कारण पहले कई हितग्राहियों ने आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखाई। इस स्थिति को सुधारने के लिए कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और समाधान निकाला।

सामूहिक खरीदी की पहल के तहत स्थानीय सामग्री विक्रेताओं से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध करवाई गई, जिससे एक करोड़ रुपये की बचत भी संभव हो सकी।

यह प्रयास दुर्गम क्षेत्रों में जनजातीय विकास के प्रति प्रशासन की नवाचारपूर्ण और संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

PAN Correction Rules 2026: नए नियम लागू, आधार लिंक अब जरूरी

PAN Correction Rules 2026 के तहत सरकार ने पैन कार्ड सुधार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रक्रिया पहले से...

Read out all
एयरप्लेन के अंदर सीटों का दृश्य, जहां यात्री सीट चयन कर रहे हैं और कुछ सीटें खाली दिखाई दे रही हैं।

फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट नियम पर ब्रेक, सरकार ने फिलहाल लागू करने से रोका

केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त चुनने से जुड़े फैसले को फिलहाल रोक दिया है। यह निर्णय यात्रियों को राहत...

Read out all

RBSE 12th Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें रोल नंबर से अपना रिजल्ट और मार्कशीट

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें ऑनलाइन यह सवाल इस समय लाखों छात्रों के मन में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Read out all
घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all