शिमला में ‘एक देश-एक चुनाव’ पर JPC की बैठक, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने के सुझाव

“शिमला में ‘एक देश-एक चुनाव’ पर JPC की बैठक, मुख्यमंत्री ने दिए सुझाव”


राजधानी शिमला में ‘एक देश-एक चुनाव’ से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए समिति के समक्ष एक वर्ष के भीतर उप-चुनाव कराने जैसे सुझाव रखे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का विरोध कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार ने समिति के समक्ष रचनात्मक और सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए हैं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पी.पी. चौधरी सहित अन्य सदस्यों का पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल से स्वागत किया गया। बैठक में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *