नई शिक्षा नीति ने भारत की शिक्षा को नए युग में पहुँचाया: शिक्षा मंत्री
“वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों को मिली!”
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के 54 उच्च शिक्षण संस्थानों को स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या मात्र 11 थी।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सफलता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रगति भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान क्षमताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़ते योगदान को दर्शाती है।
यह उपलब्धि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों का संकेत देती है।
