शिक्षा मंत्री ने किया सारी पंचायत घर एवं मघारा के सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण

“सारी पंचायत में सामुदायिक केंद्र और पंचायत घर का लोकार्पण, 33 लाख की लागत से हुआ निर्माण”


ग्राम पंचायत सारी (हिमाचल प्रदेश) में पंचायत घर और मघारा के सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह भवन करीब 33 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह निर्माण कार्य पिछले 15 वर्षों से पैसों की कमी के कारण लंबित था, जिसे प्रदेश सरकार की सकारात्मक पहल से अब पूरा किया गया है। बीते 2 वर्षों में सरकार ने भवन निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।

उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र पंचायत क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा, जिसमें महिला मंडल, युवक मंडल और अन्य स्थानीय समूह अपनी गतिविधियाँ आसानी से आयोजित कर सकेंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में 20 सामुदायिक केंद्रों के निर्माण की मंजूरी दी गई है, जिनमें से कुछ का कार्य पूरा हो चुका है। सभी भवनों को मघारा सामुदायिक भवन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों को इस भव्य भवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *