विद्युत उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने में करें सहयोग: मुकेश कुमार
“नाहन/सिरमौर: विद्युत उपमंडल क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर योजना का कार्य जारी”
नाहन, सिरमौर – वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से विद्युत उपमंडल नाहन में स्मार्ट मीटर योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत विद्युत उपमंडल नाहन नं. 1 और 2, बागथन, कालाअंब और ददाहु क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे इस कार्य में विभाग का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की गलत धारणाओं से बचें।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी अधिक जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
