झाबुआ- कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर जताई नाराज़गी

“झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने कोटड़ा पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी”


झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना ने जनपद थांदला की ग्राम पंचायत कोटड़ा का दौरा किया, जहां उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र और हैंडपंप रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि सहायक यंत्री, उप यंत्री और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, उन्होंने आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर स्वीकृत राशि की तुलना में यदि कम मूल्यांकन पाया जाए तो दोषियों से वसूली के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को कार्य की गुणवत्ता की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम तरुण जैन, जनपद सीईओ देवेन्द्र बराड़िया, तहसीलदार अनिल बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *