अपना शहर चुनेभारत

पटना सिटी -पेंशन राशि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

“पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पटना सिटी में नागरिकों का प्रदर्शन”


पटना सिटी में नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले वृद्ध महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पेंशन राशि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान ₹400 मासिक पेंशन को बेहद कम बताया और इसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में ₹400 से न तो दवा खरीदी जा सकती है और न ही दैनिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वृद्धजनों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पेंशन में यथाशीघ्र बढ़ोतरी की जाए।

नागरिक अधिकार मंच के सदस्यों ने भी सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की और कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *