अपना शहर चुनेभारत

फौजी के सूने मकान पर अज्ञात चोरों ने बोला धावा

“फौजी के सूने घर में चोरी, नकदी, जेवरात और स्कूटी लेकर फरार हुए चोर”


ब्यावर शहर के मसूदा रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के पीछे रणथंबोर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सेना में कार्यरत एक जवान के सूने मकान को निशाना बनाया। चोर घर से सोने के जेवर, नकदी और एक स्कूटी चोरी कर ले गए। घटना के वक्त मकान पूरी तरह खाली था, क्योंकि फौजी की पत्नी ईद मनाने अपने पीहर राजोसी गई हुई थी।

जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह काठात भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर हैं। शुक्रवार सुबह जब दूधवाला रोजाना की तरह दूध देने पहुंचा तो उसने घर के ताले टूटे हुए देखे और तुरंत फौजी की पत्नी को फोन कर सूचना दी।

बाद में जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर दो तोला सोने के गहने, करीब 80 हजार रुपये नकद और घर में खड़ी स्कूटी चुरा ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग तड़के घर में दाखिल होते दिखे हैं। साथ ही एक संदिग्ध बाइक मौके पर छोड़ दी गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सिटी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *