अपना शहर चुनेभारत

राहुल गांधी बिहार दौरा: गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

“राहुल गांधी ने गया में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दशरथ मांझी को दी श्रद्धांजलि”


कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले ‘पहाड़ पुरुष’ के नाम से मशहूर दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद राहुल गांधी राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने ओबीसी समुदाय और महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी और समानता जैसे मुद्दों पर चर्चा की और कांग्रेस के नजरिए को लोगों के सामने रखा।

अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के समापन के बाद राहुल गांधी शाम को दिल्ली रवाना हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *