अपना शहर चुनेभारत

रामनगरी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे सीएम योगी

अयोध्या, 05 जून 2025 – पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। वे रामकथा पार्क के समीप सरयू नदी किनारे स्थित पुष्प वाटिका में हरिशंकरी का पौधा लगाएंगे।

अयोध्या के प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन के लिए वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इसी कड़ी में लखनऊ के रीजनल साइंस सेंटर, अलीगंज में पर्यावरण विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों और युवाओं को ‘एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली’ का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और स्वयंसेवी संगठन भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पर्यावरण निदेशक सुशांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जनपदों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव के रूप में समाज में स्थापित करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *