अपना शहर चुनेभारत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में “आदि बाजार” प्रदर्शनी

अल्मोड़ा, 3 जून 2025 – उत्तराखंड में “आदि बाजार” प्रदर्शनी का आयोजन

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर ट्राईफेड द्वारा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में “आदि बाजार” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस विशेष प्रदर्शनी में देशभर से आए 30 से अधिक जनजातीय उद्यमी अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं।

प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक खाद्य पदार्थ और स्थानीय कला से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। “आदि बाजार” का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।

यह आयोजन स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *