4 जून को होगी राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक
“रायपुर, 3 जून 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 4 जून को कैबिनेट बैठक“
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 4 जून 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में विभिन्न नीतिगत फैसलों और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। राज्य के प्रशासनिक और आर्थिक मुद्दों पर यह बैठक अहम मानी जा रही है।
