अपना शहर चुनेभारत

एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे  उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री

जगदलपुर, 3 जून 2025 – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का बस्तर दौरा

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का एक दिवसीय बस्तर प्रवास के तहत गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों का स्वागत बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन समेत अन्य अधिकारियों ने किया।

यह दौरा क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *